31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में लड़की ने शादी करने से किया इंकार, प्यार मे एकतरफा प्रेमी ने काटा गला

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में युवक ने एक 17 साल की नाबालिग किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nadeem Khan

•

Updated: 6 Nov 2022, 11:28 AM IST

murder.jpg

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में युवक ने शुक्रवार सुबह जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। सुबह शौच के लिए खेत में गई 17 साल की नाबालिग की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया।


हालांकि कुछ घंटों बाद हत्यारे ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। जिसमे अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए मृतका कविता की हत्या की बात कबूल किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


खेत में खून से लथपथ नाबालिग का शव मिला
जेहटा के मौरा खेड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह नाबालिग शौच के लिए गई। इसी बीच आरोपी रोहित ने गला रेत कर हत्या कर दी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने खेत में शव पाई। गांव के छोटेलाल ने किशोरी की खून से लथपथ शव तलाशी थी।


इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी राहुल राज और बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। खेड़ा गांव के ही रोहित रावत के खिलाफ मामला दर्ज करया गया।


युवक ने फेसबुक पर हत्या की बात कबूली
हालांकि आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार हो गया था। परिजनों को खून से लथपथ नाबालिग का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कई घंटे बाद आरोपी रोहित ने फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखकर डाली। इसमें रोहित ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए किशोरी की हत्या के संबंध में लिखा है।

रोहित और किशोरी का प्रेम प्रसंग
पुलिस ने बताया कि किशोरी का रोहित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से नाबालिग की गला रेत कर हत्या कर दी। मौके पर चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। गांव वालों के मुताबिक रोहित और किशोरी का प्रेम प्रसंग कुछ सालों से चल रहा था। जब किशोरी ने शादी करने से मना कर दिया तब आरोपी रोहित ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है।