ये सरासर गुंडागर्दी है :- शायर मुनव्वर राना ने गुरुवार देर रात घर पर हुई छापेमारी की घटना पर एक वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि, पुलिस ने गुंडागर्दी की है। पुलिस ने मुझसे कहा कि आप हटिए आपसे कुछ भी लेना देना नहीं है। मैंने कहा कि मैं उसका बाप हूं, मेरी यही गलती है कि मैंने उसे पैदा किया है, ऐसे कैसे हट जाऊं। मैंने पुलिस से पूछा कि आपके पास कोई सर्च वारंट है तो बताइए। उन्होंने कुछ नहीं बोला और घर में गुंडागर्दी करते हुए इधर उधर जाने लगे। रास्ता रोक दिया, न मीडिया को आने दिया, न वकीलों को आने दिया, ये सरासर गुंडागर्दी है।