7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ से नोएडा का सफर होगा मंहगा, ढीले करने होंगे 960 रुपए

राज्य सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 15 जनवरी के बाद टोल टैक्स लेने की तैयारियां कर रही है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Jan 05, 2018

Expressway

Expressway

लखनऊ. लखनऊ से आगरा तक का सफर अब आपको महंगा पड़ने वाला है। दरअसल अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूला जाएगा, जिसमें आपको 570 रुपए चुकाने होंगे। यह टोल टैक्स केवल चार-पहिया वाहनों से ही वसूला जाएगा। और आगामी 15 जनवरी से यह टोल वसूला जाएगा। वहीं मार्ग पर दो टोल प्लाजा होंगे। एक लखनऊ से आगरा जाते वक्त मिलेगा जिसमें वाहन चालक को 570 रुपए देने होंगे वहीं आगरा से नोएडा तक के लिए आपको 390 रुपए देने होंगे।

दरअसल राज्य सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 15 जनवरी के बाद टोल टैक्स लेने की तैयारियां कर रही है। यही वजह है कि आपको दिल्ली से लखनऊ तक का सफर अब महंगा पड़ने वाला है। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना रोकने के लिए ट्रकों की इंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। पहले से ही इस एक्सप्रेस वे पर ट्रकों की इंट्री बंद है। बावजूद इसके कई ट्रकें अवैध तरीके से घुसती है और दुर्घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। इसे रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। मौजूदा समय में 10 गाड़ियां पेट्रोलिंग में लगी हुई हैं।

303 किमी लंबे इस एकसप्रेसवे पर सफर के लिए टोल की दर 1.88 रुपये प्रति किलोमीटर होगी। अवनीश अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर वसूली जाने वाले टोल की इस दर के बारे में शासन स्तर पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। अभी पुराने रास्ते से कानपुर होते हुए लखनऊ से आगरा जाने पर वाहन चालकों को कुल 390 रुपये टोल अदा करना पड़ता है, लेकिन उन्हें 60 किमी अधिक दूरी भी तय करनी पड़ती है।

6 घंटे में पूरा होगा लखनऊ से नोएडा तक का सफर-

नोएडा से लखनऊ तक का सफर लगभग 500 किमी में तय होता है, जो ऐक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद केवल 6 घंटे में पूरा हो जाता है। फिलहाल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लाइट लगाने का काम हो रहा है जिसके बाद दो जगह पेट्रोल पंप और यात्री सेवाओं की व्यवस्था भी की जाएगी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को खुले हुए लगभग एक साल हो गया है. कन्नौज, फिरोज़ाबाद, इटावा जाने वालों को भी आगरा में टोल की पर्ची कटानी होगी।