31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई कई कोर्सेज की फीस, यहां देखें नया फीस स्ट्रक्चर

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नए सत्र से फीस बढ़ा दी है। बीए,बीकॉम समेत कई कोर्सेज की फीस बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 10 Jun 2018, 6:56 PM IST

lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी की 60 प्रतिशत फीस बढ़ने से अभिभावक हैरान, जानें किस कोर्स में बढ़ी फीस

लखनऊ. लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नए सत्र से फीस बढ़ा दी है। बीए,बीकॉम समेत कई कोर्सेज की फीस बढ़ गई है। नई फीस में सबसे ज्यादा महंगाई की मार बीकॉम के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों पर पड़ी है। फीस में यह उछाल बीए, बीएससी व बीकॉम में सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के कारण आया है। अभी तक वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू होने के कारण विद्यार्थियों को साल में एक बार ही फीस देनी होती थी, लेकिन अब वह साल में दो बार फीस देंगे। सोमवार को इसके खिलाफ एबीवीपी प्रदर्शन भी करेगी।

कई कोर्सेज में दोगुनी तक हो गई फीस


बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स दोनों पाठ्यक्रमों की फीस दो गुना से ज्यादा बढ़ाई गई है। दोनों की फीस में 128.64 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं शिल्पकला महाविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की फीस में 138.79 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।एलयू प्रशासन ने सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की फीस में पिछले छह साल से बढ़ोतरी न होने की बात कहते हुए हर साल पांच फीसदी की दर से 30 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। एलयू में इस साल अपने बच्चे को एडमिशन दिलाने वाले अमित शर्मा का कहना है कि इतनी फीस बढ़ जाएगी उन्हें ये उम्मीद नहीं थी। वहीं इंदिरानगर के सचिन सक्सेना कहना है कि फीस की बढ़ोत्तरी पर रोक लगना चाहिए।

दस फीसद सीट बढ़ी

एलयू में इस सत्र यूजी कोर्सेस में सभी यूजी कोर्सेस की सीटों में दस प्रतिशत का इजाफा किया है. यूनिवर्सिटी वीसी प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में इस को मंजूरी दी गई। बता दें कि इस बार यूनिवर्सिटी में अभी तक के इतिहास में 28 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने विभिन्न यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन किया है।

नया फीस स्ट्रक्चर जारी

इस साल से सेमेस्टर प्रणाली लागू होने की वजह से साल में अब दो बार परीक्षा होनी है। इसको देखते हुए लविवि ने परीक्षा फीस में 60 फीसदी इजाफे की बात कही थी। दो महीने की गुणा-भाग के बाद एलयू ने स्नातक फीस का नया स्ट्रक्चर जारी कर दिया।पिछले साल से तुलना करने पर दो गुने से ज्यादा तक का अंतर आ रहा है। शास्त्री और फिजिकल एजूकेशन विषय की फीस नहीं बढ़ाई गई है। इनरोलमेंट फीस में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। वहीं विवि में बीएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस 74 फीसदी तक महंगी हो गई है।

इस प्रकार हुई बढ़ोतरी कोर्स -

कोर्स- पहले - अब

बीकॉम ऑनर्स - 25000 - 57160

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 25000 - 57160

बीकॉम रेग्युलर - 7919 - 8554

बीए ऑनर्स - 15000 - 18160

बीए रेग्युलर - 4719 - 7554

बीएएसी मैथ्स रेग्युलर - 9919 - 16554

बीएससी मैथ्स सेल्फ फाइनेंस - 21600 - 27160

बीएससी बायो रेग्युलर - 11919 - 20554

बीसीए - 60000 - 70160

बीवोक अक्षय ऊर्जा - 6000 - 12760

बीवीए रेग्युलर - 12394 - 18144

बीवीए सेल्फ फाइनेंस - 26605 - 38660