4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 पेपरलेस कराने की तैयारियां तेज

- नामांकन से लेकर काउंटिंग तक सब कुछ होगा ऑनलाइन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 15 Feb 2021, 6:11 PM IST

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 पेपरलेस कराने की तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 पेपरलेस कराने की तैयारियां तेज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 को पेपरलेस कराने की तैयारियां चल रही हैं। पंचायत उम्मीदवारों के नामांकन से लेकर मतगणना तक की डिटेल सब कुछ ऑनलाइन होगा। यहां तक चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का ब्यौरा भी ऑनलाइन तैयार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली गई है। उम्मीदवार एक हार्ड कॉपी के साथ आवेदन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका ब्यौरा संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। कोई व्यक्ति उम्मीदवार के बारे में ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकेगा। यह प्रक्रिया रोज पूरी की जाएगी। किस दिन कितने आवेदन हुए। कितने स्वीकृत और कितने निरस्त हुए? इसकी भी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। अफसरों को निर्देश है कि पेपर का प्रयोग कम से कम किया जाए।

भाजपा पर कविता के अंदाज में बरसे अखिलेश यादव

लॉगिन व पासवर्ड दिए गए :- एडीओ पंचायत एसके सिंह ने बताया कि इस बार सभी विभागों को प्रारूप-1 जारी कर ऑनलाइन कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई। उसके बाद उन्हें लॉगिन व पासवर्ड दे दिए गए। जिसके जरिए उन्होंने कर्मचारियों का ब्यौरा फीड कर दिया। करीब 24,500 कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस प्रक्रिया में पेपर का कम से कम इस्तेमाल किया गया।

मतदाता एक क्लिक पर हासिल कर सकेंगे जानकारी :- पंचायत चुनाव के लिए बीएलओ, पर्यवेक्षण अधिकारी व मतदान केंद्रों का ब्यौरा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। मतदाता घर बैठे एक क्लिक पर जानकारी हासिल कर सकेंगे। मतदाता सूची पहले से ही ऑनलाइन मौजूद है। मतगणना रिजल्ट का हर अपडेट ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश