29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News : कोरोना संक्रमण : बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर अब बच नहीं सकेंगे यात्री

Top News- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 9 Apr 2021, 1:34 PM IST

UP Top News : कोरोना संक्रमण : बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर अब बच नहीं सकेंगे यात्री

UP Top News : कोरोना संक्रमण : बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर अब बच नहीं सकेंगे यात्री

लखनऊ. आपदा राहत के लिए केंद्र यूपी को देगा 14246 करोड़, पिछले पांच साल मे मिले थे 3729 करोड़, राज्य सरकार ने कहा आपदा राहत में यूपी के सराहनीय कार्यों के मद्देनजर बढ़ायी गयी राशि। (UP Top News)

लखनऊ. यूपी में छह माह में तीन माननीयों की 350 करोड़ से अधिक संपत्तियां जब्त, मुख्तार की 192 करोड़, अतीक की 100 करोड़ तो पूर्व मंत्री गायत्री की 57 करोड़ की संपत्ति जब्त, किसी पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई तो किसी पर ईडी ने कसा शिकंजा, निशाने पर हैं आधे दर्जन से अधिक पूर्व और वर्तमान विधायक व सांसद।

लखनऊ. ...तो क्या जिला पंचायत चुनावों के टिकट वितरण में सिर्फ सुचिता का दिखावा कर रही भाजपा?, उन्नाव दुष्कर्म केस में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी को मिला टिकट, कई अन्य जिलों में भी दागदार को बनाया गया प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारियों ने ही उठाए सवाल।

अयोध्या. गर्भगृह के क्षेत्रफल में नींव के पहली लेयर को भरने का काम पूरा, अब 39 लेयर का काम बाकी, 20 प्रतिशत में नींव की पहली लेयर भरने में इंजीनियर्ड फील्ड मटेरियल का हुआ इस्तेमाल, ग्राउंड इंप्रूवमेंट के कार्य जायजा लेने आज अयोध्या पहुंचेंगे निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र।

लखनऊ. रमजान को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, सेहरी के समय नहीं बजेगा लाउडस्पीकर, मस्जिदों में नहीं जुटेगें 100 से ज्यादा नमाजी, तरावीह की नमाज डेढ़ पारे से ज्यादा न पढऩे की हिदायत, नौ बजे से पहले घरों को लौटने के निर्देश।

लखनऊ. कोरोना संक्रमण (Corona infection test) पर रोक के लिए अब बस अड्डों (Bus station Passenger), रेलवे स्टेशनों (railway station Passenger) पर पुख्ता जांच, प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी यूपी सरकार।