31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होना तय, कैबिनेट बैठक में आज प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को दो और शहरों को पुलिस कमिश्नरेट का तोहफा मिलेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 25 Mar 2021, 6:49 PM IST

वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होना तय, कैबिनेट बैठक में आज प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होना तय, कैबिनेट बैठक में आज प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में गुरुवार को दो और शहरों को पुलिस कमिश्नरेट का तोहफा मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि आज वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दिया जाए। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज शाम होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। नोएडा और लखनऊ में पिछले साल 15 जनवरी 2020 को पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई थी। सुजीत पांडे लखनऊ और आलोक सिंह नोएडा के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं।

डीएपी रेट बढ़ने पर गुस्साए अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से लौट कर शाम को प्रदेश कैबिनेट की बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर निर्णय की संभावना है। यह नियमित बैठक होगी इसमें मंत्रियों को उपस्थित रहना है। बैठक में वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर भी विचार संभव है। इसके अलावा गृह, औद्योगिक विकास, आवास, नगर विकास, खाद रसद, उच्च शिक्षा, आबकारी व स्टांप रजिस्ट्रेशन विभाग से जुड़े करीब एक दर्जन प्रस्ताव पर कैबिनेट विचार करेगी।

यूपी सरकार अब वाराणसी तथा कानपुर में पुलिस कमिश्नर तैनात करेगी। कैबिनेट बैठक से आज प्रस्ताव पास होगा। इस तरह से अब लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के बाद दो अन्य जिलों में पुलिस कमिश्नरेट होंगे। यहां पर भी एडीजी या उनके स्तर के अधिकारी पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात होंगे। अब वाराणसी और कानपुर में पुलिस कमिश्नर तैनात होंगे।