4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का बसंत पंचमी पर यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- बसंत पंचमी पर यूपी के कई जिलों में मौसम का बदल जाएगा मिजाज - यूपी के कई जिलों में बिजली चमकाने के साथ हो सकती है भारी बारिश - भारतीय मौसम विभाग का इन 12 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 16 Feb 2021, 10:37 AM IST

मौसम विभाग का बसंत पंचमी पर यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का बसंत पंचमी पर यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ. बसंत पंचमी पर यूपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। तीन दिन से तेज धूप की वजह से हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार यूपी के कई जिलों में बिजली चमकाने के साथ भारी बारिश हो सकती है। बुंदेलखंड सहित लखनऊ, कानपुर से लगे जिलों में अगले तीन से चार घंटों में बिजली गिरने के साथ तेज बौछार पड़ सकतीं हैं।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 पेपरलेस कराने की तैयारियां तेज

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर देहात व शहर के साथ उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, महोबा में आने वाले तीन घंटों में कई जगह पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। इसके साथ ही झांसी, ललितपुर जिले और आसपास के क्षेत्र में भी पानी बरसेगा। इन सभी जगह पर गरज के साथ हल्की बारिश होगी। दोपहर में एक बजे के बाद से इन जगहों पर मौसम बदलेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के आसपास सक्रिय चक्रवात के चलते मौसम में बदलाव हो सकते हैं हालांकि बुधवार से मौसम सामान्य हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश