29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुद्राक्ष क्या है? जिसकी दीवानी हुई वाराणसी की जनता

Rudraksha convention centre in Varanasi - रुद्राक्ष है क्या चीज। रुद्राक्ष के बारे में जानें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 15 Jul 2021, 11:09 AM IST

rudraksha_convention_centre.jpg

लखनऊ. बस कुछ देर का इंतजार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचने वाले हैं। पर इस दौरे में हर जगह सिर्फ एक ही शब्द सुर्खियों में है वह है रुद्राक्ष (Rudraksh)। आखिरकार हर आदमी सोच रहा है कि यह रुद्राक्ष है क्या चीज। रुद्राक्ष के बारे में जानें।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वापस कर रहा है विदेशी रामभक्तों का चंदा, आखिर क्यों?

रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्धाटन :- शिव की नगरी काशी में 186 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी की जनता को सौंपेंगे। रुद्राक्ष शिवलिंग के आकार में बनाया गया है। इसमें जापानी और भारतीय वास्तु शैलियों का संगम है। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (Rudraksha convention centre) का डिजाइन जापान की कंपनी ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल ने तैयारी की है। निर्माण का काम भी जापान की ही फुजिता कारपोरेशन कंपनी ने किया है। यहां बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट, कांफ्रेंस, नाटक हो सकेंगे और प्रदर्शनियां भी लगेंगी। वर्ष 2015 में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आए थे। 10 जुलाई 2018 को इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर क्या हैं जानें :-

- वाराणसी के सिगरा में तीन एकड़ (13196 sq mt) के एरिया में 186 करोड़ रुपए की लागत से 'रुद्राक्ष' बना है।
- बेसमेंट में 120 गाड़ियों की पार्किंग आसानी से की जा सकती है।
- ग्राउंड फ्लोर, और फर्स्ट फ्लोर को लेकर बने हाॅल में 1200 लोग एक साथ बैठ सकते है।
- इसमें वियतनाम से मंगाईं गईं कुर्सियां लगी हैं।
- दिव्यांगों के लिए दोनों दरवाजों के पास 6—6 व्हील चेयर का इंतज़ाम है।
- इसके शौचालय भी दिव्यांगों फ्रेंडली बनाए गए है।
- हाॅल में बैठने की क्षमता पार्टीशन से कम या ज़्यादा भी किया जा सकता है।
- आधुनिक ग्रीन रूम भी बनाया गया है
- आधुनिततम उपकरणों से सुसज्जित 150 लोगों की छमता वाला दो कॉन्फ्रेंस हाल या गैलरी भी है, जिसे जरूरत के अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
- रुद्राक्ष में छोटा जैपनीज़ गार्डन बनाया गया है।
- 110 किलोवाट की ऊर्जा के लिए सोलर प्लांट लगा है।
- वीआईपी रूप और उनके आनेजाने का रास्ता भी अलग से है।
- इसे वातानुकूलित रखने के लिए इटली के उपकरण लगे है।
- दीवारों पर लगे ईंट भी ताप को रोकते और कॉन्क्रीट के साथ फ्लाई ऐश का भी इस्तेमाल किया गया है।
- निर्माण -उपयोग की चीजों को देखते हुए ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट (GRIHA) की और से रुद्राक्ष को ग्रेडिंग 3 मिली है।
- रुद्राक्ष में कैमरा समेत सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम है।
- आग से भी सुरक्षा के उपकरणों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।