लखनऊ. Mass Religion Conversion Case NIA might investigate matter. उत्तर प्रदेश में हुए धर्मांतरण रैकेट के खुलासे में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। धर्मांतरण का रैकेट 24 राज्यों में फैला हुआ है। सभी जगह धर्मांतरण से संबंधित घटनाओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटनाओं के पीछे किसी संस्था का हाथ तो नहीं है। वहीं, धर्मांतरण गैंग में शामिल लोगों और उनके परिवारों से भी संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। जरूरी इनपुट हासिल करने के लिए एटीएस अब जिलों की पुलिस से भी सहयोग ले रही है।