27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तीन दिन बारिश का मौसम अलर्ट, 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, फरवरी में फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 2 से 4 फरवरी के बीच यूपी में बारिश की संभावना है। फरवरी के पहले सप्ताह में यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है। और तीन फरवरी से ठंड और बढ़ जाएगी।

2 min read
Google source verification
weather1.jpg

मौसम विभाग ने बुलेटिन में यलो अलर्ट जारी किया।

यूपी मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से समूचे यूपी समेत उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। जिस वजह से उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। आसमान में कोहरे की चादर से विजिबिलिटी काफी कम है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, फरवरी में फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 2 से 4 फरवरी के बीच यूपी में बारिश की संभावना है। फरवरी के पहले सप्ताह में यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश हो सकती है। और तीन फरवरी से ठंड और बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग अपडेट तराई बेल्ट में घना कोहरा

मौसम विभाग का नया अपडेट है कि, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई बेल्ट (Terai belt of East Uttar Pradesh) में घना कोहरा पड़ने का अनुमान जताया गया है। 31 जनवरी से 3 फरवरी तक अगले 2 दिनों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सतही हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : पहाड़ों से आ रही बर्फ़ीली हवाएं बढ़ा रही सर्दी, 31 जनवरी तक भारी सर्दी का अलर्ट

लखनऊ के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार सुबह और शाम के समय कोहरा छाया था। खास यह था कि बेहद ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने कहाकि, 31 जनवरी को मौसम में गलन रहेगी। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से सर्दी और बढ़ जाएगी।
पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही यहां पर फिर से ठिठुरन बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का अलर्ट पूरी जनवरी पड़ेगी ठंड, यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा