28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, मायावती फिर बन सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ में आज बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मायावती के पुनः चुने जाने की संभावना है। इसके अलावा, आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 27 Aug 2024, 5:10 PM IST

BSP Meeting

BSP Meeting

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज लखनऊ में बसपा कार्यालय में आयोजित की जा रही है। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के पुनः चुने जाने की संभावना है, जो पिछले 20 वर्षों से इस पद पर बनी हुई हैं। हर पांच साल में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होता है, और मायावती 18 सितंबर 2003 से लगातार इस पद पर निर्वाचित होती आई हैं।

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ से लिया ऑटोग्राफ, ग्रामीण खेलों के प्रोत्साहन पर चर्चा

आज की बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा, और जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के उपचुनावों की तैयारी पर भी मंथन किया जाएगा। बसपा प्रमुख मायावती आज दोपहर 12 बजे कार्यकारिणी और प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगी, जिसमें चुनाव प्रचार की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तय करना और संगठन को मजबूत करना है। मायावती के नेतृत्व में बसपा ने हमेशा से ही दलित और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाई है, और इस बैठक से पार्टी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।