24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार, लापरवाही और मनमानी के खिलाफ ज्ञापन, यह मांगे होंगी शामिल

सरकारी विभाग में भ्रष्टाचारी, लापरवाही और मनमानी के खिलाफ राजधानी लखनऊ में ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 28 Oct 2018, 6:47 PM IST

government department

सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार, लापरवाही और मनमानी के खिलाफ ज्ञापन, यह मांगे होंगी शामिल

लखनऊ. यूपी के सरकारी विभाग में भ्रष्टाचारी, लापरवाही और मनमानी के खिलाफ राजधानी लखनऊ में ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एम अली मदहोश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एम अली मदहोश ने बताया कि सरकारी संगठन सहयोग के लिए तैयार हो गए हैं। सरकारी संगठनों को सात सूत्रीय मांगो को लेकर 15 नवंबर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्राी और मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए ज्ञापन सौंपेगी। गैर सरकारी संगठन थियेटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी और अधिवक्ताओं की उपस्थिति में ह्युमन वेलफेयर सोसायटी की सचिव निदा फातिमा यह ज्ञापन सौंपेगी।

क्या मांग होगी ज्ञापन द्वारा

इस ज्ञापन द्वारा यह मांग की जाएगी कि भातखण्डे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति को बर्खास्त किया जाए। इसी के साथ समाज कल्याण में पहले जितने घोटाले हुए हैं, उन सबकी सीबीआई द्वारा जांच कराई जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की नियमवाली और पुरस्कार चयन संबंधी प्रक्रिया में बदलाव किए जाने की भी मांग होगी। इसके अलावा संगठन या फर्म्स के नवनीकरण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने और मनमाना वसूल किया जाने वाले शुल्क को कम किए जाने की भी मांग की जाएगी।