बीते माह वाराणसी और फूलपुर सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव के बाद समाजावादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच की नजदीकियों को भाजपा सरकार खतरे के रूप में देख रही है। दोनों पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और मायावती ने कई मौकों पर 2019 चुनाव में गठबंधन के बड़े संकेत दिए हैं। इसे देख भाजपा दोनों की एकजुटता को तोड़ने के लिए कभी गेस्ट हाउस कांड का सहारा ले रही है, तो सभी मायावती को NDA ज्वाइन करने का ऑफर दे रही है।