24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी बंगला छोड़ने के बाद आखिरकार मुलायम सिंह यादव शिफ्ट हुए अपने नए घर में, यह है नया पता

चुनावी मौसम के बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार को अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 16 May 2019, 4:30 PM IST

mulayam

mulayam

लखनऊ. चुनावी मौसम के बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार को अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। अब लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग उनका नया पता है। गुुरुवार को गृहप्रवेश कार्यक्रम के बाद सपा संरक्षक विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हुए। गृहप्रवेश कार्यक्रम में उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव व परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। इससे पहले मुलायम सिंह यादव अंसल सिट में किराए के मकान में रह रहे थे। 19 विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित सपा दफ्तर के करीब ही उनका नया मकान बना है। आपको बता दें कि इससे पहले इसी विक्रमादित्य मार्ग पर बने सरकारी आवास में वे 23 साल तक रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अदिति सिंह के ताजा बयान ने मचाया हड़कंप, रायबरेली डीएम व एसपी को लेकर कही बड़ी बात

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खाली करना पड़ा था सरकारी आवास-

मुलायम सिंह यादव लखनऊ के 5 विक्रमादित्य मार्ग पर बने सरकारी बंगले में 23 सालों तक रहे हैं, जहां उन्होंने राजनीति से लेकर निजी ज़िंदगी के कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के सभी पूर्व सीएम को सरकारी बंगला ख़ाली करने का आदेश दिया। मुलायम सिंह यादव ने अपना सरकारी बंगला बचाने के लिए सीएम योगी से मुलाकात भी की थी, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार बीेच वर्ष मुलायम ने 2 जून को अपना सरकारी मकान छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- कमल हासन के इस बयान को सुन फूंटा हिंदू महासभा का गुस्सा, फूंका पुतला

आखिरी चुनाव लड़ रहे मुलायम?
मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना था कि यह संभवतः उनका आखिरी चुनाव हैं। हालांकि इन चुनाव में भी वह ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। मैनपुरी में संयुक्त रैली में जरूर वे बेटे अखिलेश और बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ मंच साझा करते दिखे थे। हालांकि, पिछले दिनों उन्होंने मैनपुरी में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ साझा रैली की थी। 24 वर्षों बाद मुलायम ने मायावती के साथ मंच साझा किया था, जो अपने आप में ऐतिहासिक था।