भंडारे के दौरान मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी भी पहुंची और उन्होंने भी आयोजनकर्ताओं के साथ प्रसाद बाँटें । उन्होंने इस आयोजन की तारीफ की । इस मौके पर मोहम्मद वसीम, आरिश गाजी, मोहम्मद रिजवान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवक मौजूद रहे । इससे कुछ दिनों पहले मनकामेश्वर मंदिर की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया था जिसकी लोगों ने काफी सराहना की थी ।