जांच में पता चला है कि इस राजनीतिक घराने के अरबों रुपये लखनऊ के रियल एस्टेट प्रोजेक्टों में लगाए गए हैं। आयकर विभाग इसकी गहनता से जांच कर रहा है। बुधवार को आयकर विभाग की टीमों ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर आदि शहरों में पिनटेल, अमरावती, एक्सेला के 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे थे।