6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा को खत्म करने की हो रही साजिश, नसीमुद्दीन ने किया बड़ा खुलासा, मच गया हड़कंप

मायावती के करीबी रहे इस दिग्गज नेता ने किया बड़ा खुलासा, कहा- देश में बसपा को खत्म करने की हो रही सजिश...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Feb 05, 2018

Nasimuddin Siddiqui statement over bsp

लखनऊ. कासगंज हिंसा मामले में राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के संस्थापक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने मायावती को भी नहीं बख्शा। पूर्व बसपा नेता ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी लगभग समाप्ति के दौर में है। देश में बहुजन समाज पार्टी को खत्म करने की साजिश की रची जा रही है। लोगों से अपील करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांशीराम व आंबेडकर के मिशन को बीएसपी के हाथों से बचा लें।

एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने कानपुर में पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा के एक मंत्री कासगंज की घटना को आम घटना बता रहे हैं। उन्होंने भाजपा से पूछते हुए कहा कि अगर कासगंज की घटना आम है तो खास घटनाएं कौन सी हैं? राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के संस्थापक ने कहा कासगंज मामले का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को गोली लग रही है। लोग मर रहे हैं। आप आम घटना कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं।

योगी के इस मंत्री ने कासगंज को बताया था आम घटना
गौरतलब है कि रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कासगंज हिंसा मामले में बयान देते हुए कहा कि किसी मामले को अनावश्यक तूल देना सही नहीं है। कासगंज की घटना एक छोटी घटना है, जिसमें दो लोगों के साथ हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि कासगंज मामले की तुलना कश्मीर से करके उत्तर प्रदेश का माहौल खराब न किया जाये।

योगी सरकार को अभी बहुत काम करने की जरूरत
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बहुत काम करने की जरूरत है। अभी तक सरकार की कुछ खास उपलब्धि नजर नहीं आ रही है। यूपी की कानून-व्यवस्था बदहाल है, जिस पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक भी चिंता जता चुके हैं।

तीन तलाक पर न करें राजनीति : नसीमुद्दीन सिद्दीकी
तीन तलाक के मुद्दे पर बोलते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि तीन तलाक का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। इशारों ही इशारों में भाजपा पर निशाना साधते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि तीन तलाक की आड़ में किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।