11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सोशल मीडिया के जरिये पब्लिक तक पहुंचेगी सरकार

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब जनता के साथ संवाद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Dec 07, 2017

anuj kumar jha

लखनऊ. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब जनता के साथ संवाद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगी। इसके लिए भारत सरकार के मिनी रत्न उपक्रम ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड बेसिल और उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। यह संस्था लोकभवन में सोशल मीडिया हब शुरू करने में मदद करेगी। बेसिल की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर लखीमपुर खीरी के आशीष कुमार पांडेय की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही सोशल मीडिया हब काम करने लगेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में सोशल मीडिया कम्युनिकेशन हब की स्थापना के लिए बेसिल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सोशल मीडिया हब सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा एवं सोशल मीडिया की निगरानी भी की जाएगी। फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नवीन कार्यालय ‘लोक भवन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सहायता से सोशल मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा। नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा स्थापित सोशल मीडिया हब की तरह उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया हब बनेगा। इसकी स्थापना के लिए एक वर्ष के लिए 1.58 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

सूचना निदेशक अनुज कुमार झा ने बताया कि आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार का जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए लोकभवन में सोशल मीडिया हब की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्विटर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के फॉलोअर्स की संख्या 17 लाख है। उन्होंने बताया कि लोकभवन में स्थापित किए जाने वाले सोशल मीडिया हब के शुरू हो जाने के बाद सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों, विकास कार्यों तथा नीतियों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रचार-प्रसार में और अधिक बढ़ोतरी के साथ-साथ आम जन की समस्याओं को उनसे सम्बंधित विभागों तक तत्काल पहुंचाने की पुख्ता व्यवस्था भी हो जाएगी।