22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JOB: यूपी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जल्दी करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन के जरिए सीएचओ के पदों पर उम्मीदवारो का चयन किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Aug 2021, 10:50 AM IST

cm.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। उससे पहले लगातार सरकारी नौकरियों में भर्तियां शुरू कर दी गई है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 797 पदों पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 17 अगस्त को आवेदन की अंतिम तारीख है। यह भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) की तरफ से नर्सिंग का डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त कर चुके युवाओं के लिए निकाली गई है।

यह भी पढ़ें : नोएडा में प्रवेश से पहले सावधान, वरना लगेगा 10,000 रुपए का जुर्माना

उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन के जरिए सीएचओ के पदों पर उम्मीदवारो का चयन किया जाएगा। हालांकि अभी तक एनएचएम की ओर से परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

कौन कर सकता है अप्लाई
यूपी में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के निकले रिक्त पदों पर सिर्फ वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकता है जो नर्सिंग में बीएससी की डिग्री या जीएनएम का डिप्लोमा किया हो। इसके अलावा अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है। अप्लाई करने वाले उम्मीदवीरों की उम्र 35 साल से ज्यादा न हो, जिस उम्मीदवार की उम्र 35 साल से कम है वही इस पद के लिए अप्लाई कर सकता है। अप्लाई करने के लिए किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट http://upnrhm.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद उन्हें सीएचओ भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने की लिंक पर क्लिक करना होगा।

यह भी पढ़ें : यूपी में एक साथ मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, मच गया हड़कंप