
भीषण हादसों में 9 लोगों की मौत, कई घायल
लखनऊ. सोमवार को कन्नौज और चित्रकूट में हुए अलग-अलग हुए हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छात्र और टीचर समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संतकबीर नगर से प्रभा देवी डिग्री कॉलेज के 550 छात्र बसों में सवार होकर हरिद्वार टूर पर घूमने के लिए जा रहे थे। बस का डीजल ख़त्म होने पर अपनी दूसरी बस से डीजल निकाल कर डीजल टंकी में डाल रहे थे कि इसी दौरान कुछ छात्र बस के उतर कर एक्सप्रेसस-वे पर घूमने लगे तभी अचानक लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी और खड़े छात्रों को रौंदती हुई निकल गई, जिससे ६ छात्र और एक टीचर सहित 7 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और वहीं कई लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है, घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे पीआरबी 1646 को सूचना प्राप्त हुई कि एक बस नंबर यूपी 58 टी 5976 का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें डिग्री कॉलेज के बीटीसी, डीएलएड छात्र सवार हैं। प्रभा देवी डिग्री कॉलेज संतकबीर नगर से हरिद्वार टूर पर 12 बसों में सवार होकर करीब 550 छात्र जा रहे थे।
इसी दौरान कन्नौज जनपद के थाना तालग्राम क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यूपी 58 टी 5976 बस में डीजल ख़त्म हो गया, तभी बस चालक ने बस को एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा कर लिया और अपनी दूसरी बस का इंतजार करने लगा। दूसरी बस के आते ही बस से डीजल निकाल कर बस में डालने लगे, इसी बीच छात्र बस से उतरकर एक्सप्रेस-वे पर अपनी साइड पर घूमने लगे तभी अचनाक लखनऊ की ओर से आ रही लाल रंग की रोडवेज ने खड़ी बस को टक्कर मारी और खड़े छात्रों को रौंदती हुई निकल गई, जिसमें छह छात्रा और एक टीचर समेत सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरबी 1646 पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
अनियंत्रित बोलेरो पटली, दो की मौत
चित्रकूट. अस्थि कलश विसर्जन करने परिवार के लोग बोलेरो से संगम जा रहे थे कि इसी दौराना बोलेरो का टायर अचानक फट गया जिससे अनियंत्रित बोलेरो कई पलटियां खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बांधी कलां ईशानगर निवासी एक परिवार के 9 लोग अस्थि कलश विसर्जन करने संगम जा रहे थे। चित्रकूट के रैपुरा थाना अंतर्गत भौंरी गांव के पास जैसे ही बोलेरो पहुंची कि उसका अगला टायर फट गया और तेज रफ़्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पलटियां खाते हुए मार्ग पर स्थित एक पुलिया से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त और भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। सभी गाड़ी के अंदर फंसे हुए थे।
चीख पुकार पर पहुंचे आस पास के ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इस दौरान बोलेरो में सवार 9 लोगों में से कमलेश (17) व रामलाल (60) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुकेश (23) संदीप (17) माना देवी (35) मनटोला (70) नत्थू (40) मुकुंदा (60) व चालक राजेंद्र (30) गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
Published on:
11 Jun 2018, 8:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.