31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahant Narendra Giri के निधन पर पीएम-सीएम ने जताया दुख, संजय सिंह बोले- मामले की हो सीबीआई जांच

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष Mahant Narendra Giri की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 20 Sep 2021, 8:15 PM IST

political leaders reactions over akhada parishad mahant narendra giri

लखनऊ. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। महंत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

महंत का देहावसान अत्यंत दुखद : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!

अनुयायियों को दुख सहने की ताकत दें प्रभु : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

महंत का निधन अपूरणीय क्षति : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र
गिरी जी का निधन, अपूरणीय क्षति! ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की
शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।


स्तब्ध हूं निःशब्द हूं आहत हूं : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने ख़ुदकुशी की होगी, स्तब्ध हूँ निःशब्द हूँ आहत हूँ,मैं बचपन से उन्हें जानता था,साहस की प्रतिमूर्ति थे,मैंने कल ही सुबह 19 सितंबर को आशीर्वाद प्राप्त किया था,उस समय वह बहुत सामान्य थे बहुत ही दुखद असहनीय समाचार है! एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि, पूज्य महाराज जी ने देश धर्म संस्कृति के लिए जो योगदान दिया है उसे भूलाया नहीं जा सकता है ,अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ भगवान से प्रार्थना है कि सभी भक्तों शिष्यों को दुख सहने की शक्ति दें भगवान पुण्यात्मा को चरणों में स्थान दें !! ॐ शान्ति शान्ति शान्ति

मौत की सीबीआई से कराई जाये जांच : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरी जी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत की खबर सुनकर बेहद आहत हूँ। इस सरकार में न आम इंसान सुरक्षित है न साधु संत, महंत इस मामले की CBI जाँच कराई जाये। स्व. नरेन्द्र गिरि जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करे।

यह भी पढ़ें : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का संदिग्ध निधन