31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ लगे पोस्टर

लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। ये पोस्टर किसने और क्यों लगवाए हैं? इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nadeem Khan

•

Updated: 8 Nov 2022, 1:28 PM IST

pc_in_lucknow.jpg

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रम के दौरे पर हैं। शहर में प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। लखनऊ में सोमवार को उन्होंने कई आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा भी किया। यहां पर उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और कुछ वक्त उनके साथ बिताया।

लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। ये पोस्टर किसने और क्यों लगवाए हैं? इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


पोस्टर में लिखा है
"You Are Not Welcome In City Of Nawabs"
"नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नहीं है।"


मैं यूनिसेफ के साथ लखनऊ में आई हूं
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आंगनबाड़ी केंद्रों की कई झलक शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा के लखनऊ में होने के कई वीडियो दिनभर वायरल होते रहे। इन वीडियो में प्रियंका लैंगिक असमानता के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में प्रियंका को कहते देखा जा सकता है, "मैं यूनिसेफ के साथ लखनऊ में आई हूं। हम लड़कियों के खिलाफ हिंसा, भेदभाव को मिटाने के लिए काम कर रहे हैं।" प्रियंका आगे कहती हैं, "मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सुनूंगी और हल तलाश करूंगी। क्योंकि इन सम्सयाओं को बड़े स्तर पर हल करने की बहुत जरूरत है।


सकारात्मक बदलाव के लिए प्रोग्राम प्रजेंटेशन
प्रियंका चोपड़ा ने महिला और बाल सुरक्षा संगठन के काम को समझने के लिए अफसरों व कर्मचारियों से बात चीत भी किया। एडीजी महिला औऱ बाल सुरक्षा संगठन के ज़रिए प्रियंका चोपड़ा को कामों का तरीका, नए प्रयास, टेक्नालॉजी का इस्तेमाल पीड़ित महिलाओं तक पहुंच बनाने की तैयारी चल रही। सकारात्मक बदलाव के लिए प्रोग्राम प्रजेंटेशन भी दिया गया। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक, महिला और बाल सुरक्षा संगठन ने प्रियंका चोपड़ा को लखनऊ सेफ सिटी प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

साथ ही 1090 परिसर में बनाये गये पिंकबूथ और पिंक टायलेट का भी निरीक्षण किया। पोस्टर के मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है, पुलिस ने कहा कि अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।