31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना उपचुनाव में भाजपा की हार पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 4 Jun 2018, 2:31 PM IST

Rajnath Singh big statement on defeat of BJP in Kairana by election

Rajnath Singh

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे को लेकर बड़ा बयान दिया है। जोकि लखनऊ से वर्तमान में सांसद भी हैं। इस बयान में राजनाथ सिंह ने कहा है कि जब भी कोई लम्बी छलांग लगानी होती है तो दो कदम पीछे की ओर लेने पड़ते हैं। इस बार ऐसा ही कुछ कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे में दिखाई दिया है। इसमें भाजपा ने लम्बी छलांग लगाने के लिए कुछ कदम पीछें की ओर रखे हैं। इसलिए इस चुनाव में भाजपा ने जानबूझकर हार का सामना किया है।

भाजपा को दो बार हार का सामना करना पड़ा

ऐसा ही कुछ पिछली बार गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी हुआ था। वहां से भी भजपा के हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब भाजपा को कैराना में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। योगी सरकार में ऐसा होने से भाजपा को दो बार हार का सामना करना पड़ा। अब देखना ये है कि यूपी में गोरखपुर, फूलपुर, कैराना में हुई हार का परिणाम कहीं 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की हार का कारण न बन जाए।

भाजपा को अभी से सतर्क रहना पड़ेगा

यह सब कुछ समझते हुए भी राजनाथ सिंह कह रहे है कि लम्बी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछें की ओर रखने पड़ते हैं। अगर अगली बार कही लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ तो फिर से ऐसा न हो जाए। इसलिए भाजपा को अभी से सतर्क रहना पड़ेगा। नहीं तो इसके नतीजे का असर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार पर न पड़ जाए।

लेनिन के एक वाक्य को लेकर दिया बयान

राजनाथ सिंह ने मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन के एक वाक्य वन स्टेप फॉरवर्ड, टू स्टेप बैकवर्ड को लेकर यह बयान दिया है। वन स्टेप फॉरवर्ड, टू स्टेप बैकवर्ड का मतलब है कि जब आपको एक कदम आगे बढ़ना पड़े तो पहले दो कदम पीछे की ओर बढ़ाना चाहिए।