अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 253957 टेस्ट किए गए। इनमें से 1.09 लाख से अधिक आरटीपीसीआर से जांच की गई है। अब तक कुल 4.39 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 12 दिन में टेस्ट में कोई कटौती नहीं हुई है। 01 मई को सबसे अधिक 2.66 लाख नमूनों की जांच की गई थी। अब रोजाना तीन लाख जांच प्रतिदिन किया जाना है।