
लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ की 6 विधानसभा सीटों सहित 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तरी विधानसभा सीट पर जहां महिला कैंडिडेट को मौका दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर बीकेटी दिग्गज नेता गोमती यादव को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। उत्तरी से समाजवादी पार्टी में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा चुनाव लड़ते थे। अखिलेश यादव ने इस बार अभिषेक मिश्रा का टिकट काटकर महिला युवा चेहरा पूजा शुक्ला को टिकट दिया है।
पार्टी ने की 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
समाजवादी पार्टी ने लखनऊ के बख्शी तालाब सीट से गोमती यादव को टिकट दिया है। वहीं, लखनऊ पश्चिम से अरमान को उम्मीदवार बनाया गया है। लखनऊ उत्तर विधानसभा से पूजा शुक्ला तो अखिलेश यादव ने उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ पूर्वी से अनुराग भदौरिया मैदान में होंगे। लखनऊ मध्य से रविदास मल्होत्रा पर विश्वास जताया गया है। लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर राजीव गांधी तो सपा ने उम्मीदवार बनाया है। उन्नाव की बांगरमऊ सीट से मुन्ना अल्वी को टिकट दिया गया है। रायबरेली के बछरावां सीट से श्यामसुंदर भारती को उम्मीदवार बनाया गया है। सुल्तानपुर की इसरौली सीट से ताहिर खान को सपा ने उम्मीदवार बनाया है। बांदा के बबेरू विधानसभा सीट से विशंभर यादव को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
पूर्व मंत्री का अखिलेश ने काटा टिकट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है इसी बीच समाजवादी पार्टी ने बहुप्रतीक्षित राजधानी लखनऊ की 6 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अखिलेश यादव ने पहले ही महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही थी। 10 लोगों की लिस्ट में एक टिकट महिला उम्मीदवार को दिया गया है लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा व छात्र सभा के नेता पूजा शुक्ला को लखनऊ उत्तरी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पूजा शुक्ला लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय है और लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से भी छात्रों की आवाज उठाया करती थी।
Published on:
1 Feb 2022, 1:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.