
Akhilesh Yadav
लखनऊ. आय के हिसाब से देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी कौन सी है, आज इस सवाल का जवाब एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में मिल गया है। देश में 32 क्षेत्रीय पार्टियां है और इसमें अखिलेश यादव के नेत्रत्व वाली समाजवादी पार्टी सबसे आगे हैं। सपा 82.76 करोड़ रुपए की घोषित आय के साथ भारत की 32 क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे धनी पार्टी बताई गई है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने आय से 64.34 करोड़ अधिक खर्च करने की बात कही है।
मंगलवार को दी गई रिपोर्ट-
यह जानकारी मंगलवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में दी गई है। सपा की आय जहां 82.76 करोड़ रुपए है तो वहीं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) है 72.92 करोड़ रुपए के साथ दूसरे पायदान पर है। अन्नाद्रमुक 48.88 करोड़ रुपए की आय के साथ तीसरे नंबर पर है।
इन पार्टियों ने नहीं जमा किया है अपना आयकर रिटर्न-
इन क्षेत्रीय पार्टियों में 5 दल ऐसे है जिन्होंने निर्वाचन आयोग में अपना आयकर रिटर्न जमा ही नहीं किया है। भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और केरल कांग्रेस मणि नाम की पार्टियां शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 32 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय की बात करें तो वह 321.03 करोड़ रुपए रही है। वहीं 13 पार्टियों का कहना है कि उनकी आय में वृद्धि हुई है, तो वहीं 14 पार्टियों ने कहा है कि उनकी आय में गिरावट आई है।
इनके अलावा 16 पार्टियां को रिपोर्ट उपलब्ध नहीं-
वहीं इन 32 क्षेत्रीय पार्टियों के अलावा आम आदमी पार्टी , नेशनल कांफ्रेंस और राष्ट्र जनता दल समेत ऐसी 16 पार्टियां हैं जिनकी लेखा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है।
Published on:
22 May 2018 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
