बता दें कि पिछले महीने अखिलेश यादव ने 4 विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली किया था। अखिलेश यादव पर उनके आवास से नल, टोटी, टाइल्स, एसी समेत कई सामानों के ले जाने का आरोप है। उन्हें इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता के जरिये अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि जो उनका है वो बस उसे ही ले गए हैं। बीजेपी सरकार उनपर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इस बात को लेकर सियासी गलियारें में कई चर्चाएं हुई थीं।