16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Elections 2027: सीट बंटवारे पर संजय निषाद का दबाव – जो सीटें हक की वो हमें चाहिए

Sanjay Nishad यूपी इलेक्शन 2027: लखनऊ में निषाद पार्टी ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने विधानसभा चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग को लेकर बयान दिया है। ‌
2 min read
Google source verification
स्थापना दिवस पर संजय निषाद, फोटो सोर्स- X संजय निषाद

स्थापना दिवस पर संजय निषाद, फोटो सोर्स- X संजय निषाद

UP Assembly Elections 2027 Nishad Party: लखनऊ में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने विधानसभा चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग को लेकर बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अपनी हक की सीटें मांग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मुख्य रूप से सामाजिक आरक्षण के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पार्टी के 11वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक न्यूज़ एजेंसी से बात कर रहे थे।‌ 'एक्स' पर इस संबंध में उन्होंने पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने निषाद समाज को लेकर किए गए संकल्प को बताया है। स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।‌

निषाद समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट

उत्तर प्रदेश लखनऊ में निषाद पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेहरून झंडों से आशियाना चौराहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम समर्थक और कार्यकर्ताओं से भरा था। इसके पहले पदयात्रा निकाली गई। जिसमें पार्टी के समर्थन में नारेबाजी हुई। संजय निषाद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि निषाद समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए मजबूती के साथ एकजुट है।

आज की भीड़ ऐतिहासिक ऊर्जा प्रदान कर रही

संजय निषाद ने लिखा कि आज के मौके पर हजारों कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और युवाओं की मौजूदगी ऐतिहासिक ऊर्जा प्रदान कर रही है। हाथ में मेहरून झंडा लेकर अधिकारों की आवाज निकल रही है। यह निषाद समाज के उज्जवल भविष्य का संकल्प है। उन्होंने लिखा कि हर कदम एक संकल्प है, हर निषाद की आवाज मजबूत हो, मछुआरों को उसका अधिकार, शोषित वंचित को न्याय मिले और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान पहुंचे।

निषाद समाज के हक सम्मान की लड़ाई

पार्टी अध्यक्ष ने लिखा कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे निषाद समाज के हक, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। निषाद एकता, हमारी शक्ति, अधिकार और हमारा संकल्प है। विधानसभा चुनाव 2022 में निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जिसमें निषाद पार्टी को 15 सीटें दी गई थी। इनमें पार्टी को 11 सीटों पर जीत मिली थी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग