
selfie with lucknow metro
लखनऊ. 6 सितंबर से जनता के लिए शुरू हुई लखनऊ मेट्रो सफर के साथ समय-समय पर जनता के लिए अनोखे आयोजन भी करती आई है । म्यूजिकल बैंड परफॉरमेंस, ड्राइंग कम्पटीशन के बाद अब इस क्रम में लखनऊ मेट्रो द्वारा सेल्फी विद मेट्रो शुरू की है । अगले 10 दिन में राजधानीवासी लखनऊ मेट्रो के साथ खींची गई अपनी सेल्फी या 24 जनवरी से पहले सेल्फी खींच कर लखनऊ मेट्रो द्वारा दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं । 26 जनवरी को लखनऊ मेट्रो द्वारा टॉप 50 सेल्फी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - दिसंबर 2018 तक कनॉट प्लेस जैसा दिखेगा हज़रतगंज
इस नंबर पर भेजें सेल्फी
सेल्फी भेजने के लिए लखनऊ मेट्रो के व्हाट्सऐप नंबर +91-7705005520 पर सेल्फी भेजनी होगी। आप अपनी मेल आईडी भी इसके साथ भेज सकते हैं। प्रतिभागियों को यह ध्यान रखना होगा कि उनकी सेल्फी अन्य सभी सेल्फी से अधिक मेमोरेबल हो। सेल्फी 14 जनवरी से 24 जनवरी तक भेजी जा सकती हैं । सभी आई सेल्फी में सबसे अच्छी 50 सेल्फि 26 जनवरी को चारबाग़ स्टेशन पर बने सेल्फी पॉइंट पर दर्शाया जाएगा।
मेट्रो में फोटो खींचना मना, लेकिन करा रहे सेल्फी विद मेट्रो कम्पटीशन
हालांकि जनता से मेट्रो को जोड़ने की अपील कुछ खटक भी रही है। दरअसल मेट्रो में या प्लेटफार्म पर फोटो खींचना मना है। इसके लिए वहाँ तैनात गॉर्डस को भी ट्रेन किया गया है। लेकिन अब सेल्फी विद मेट्रो के आयोजन से पहले इस पहलु पर विचार नहीं किया गया। अधिकारी भी इस सवाल पर कंफ्यूज नज़र आये।
बहरहाल सीनियर पीआरओ अमित श्रीवास्तव ने बताया की जनता को मेट्रो से जोड़ने के लिए यह सेल्फी विद मेट्रो का आयोजन किया जा रहा है। लोग अपनी मेट्रो के साथ अनोखी तस्वीरें हमें भेज सकते हैं। लखनऊ मेट्रो में मोबाइल से फोटो खींचना वर्जित नहीं है, सिर्फ DSLR या अन्य प्रोफेशनल कैमरा से बिना परमिशन के फोटो लेना वर्जित है।
Published on:
14 Jan 2018, 7:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.