27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lucknow के Hotel में 1 साल से चल रहा था जिस्म का धंधा, 12 गिरफ्तार

Lucknow Police ने इस राज का पर्दाफाश किया है। Police ने बताया इस मामले में Hotel Manager का भी हाथ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 1 Mar 2023, 10:09 PM IST

Sex Racket in Lucknow Maya Hotel

Lucknow Police के साथ गिरफ्तार आरोपी

Lucknow Police ने एक होटल में छापा मारकर सैक्स रैकेट चलाने वालों का पर्दाफाश किया है। Police ने सात लड़कियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में होटल मैनेजर का नाम भी शामिल है। Lucknow Police के मुताबिक, करीब एक साल से इस होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

होटल मैनेजर को भी किया गया गिरफ्तार
ये मामला Lucknow के चारबाग के रेवड़ी गली का है। इस मामले की जानकारी DCP Central Aparna Rajat Kaushik ने बताया है। उन्होंने कहा, “रेवड़ी गली के माया होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद मंगलवार की रात दबिश की गई। मौके से गोंडा के परसपुर निवासी मैनेजर आनंद तिवारी को गिरफ्तार किया गया।”

DCP Central Aparna Rajat Kaushik ने बताया, “जब कमरों की तलाशी की गई तो आपत्तिजनक हालात में लड़के-लड़कियां मिले। कमरों से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। साथ ही होटल से सात लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

होटल में रुकने के बाद रजिस्टर में नहीं होता था नाम दर्ज
DCP Central Aparna Rajat Kaushik ने बताया, “मैनेजर से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पकड़ी गई लड़कियां लोगों को होटल लेकर आती थीं। जिनके रुकने के नाम भी रजिस्टर में दर्ज नहीं होता था। पुलिस ने होटल का रजिस्ट्रर भी जब्त कर लिया है।”

यह भी पढ़ें: Sultanpur में Maneka Gandhi बोली- मैं BJP में हूं और रहूंगी, जानिए क्यों कहा ऐसा?

ACP Kaiserbagh Yogesh Kumar की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पकड़ी गई लड़कियां गोमतीनगर, आशियाना, कृष्णानगर, बाराबंकी और आलमबाग की रहने वाली हैं।