21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इमरान मसूद के अपने स्वार्थ, मैं उनकी सोच से इत्तिफाक नहीं रखता’, सपा में शामिल होने के बाद बरसे शायान मसूद

Shayan Masood Joins SP: सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा में आते ही उन्होंने अखिलेश यादव का समर्थन किया और इमरान मसूद की राजनीति से असहमति जताई।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Aug 21, 2026

shayan masood IANS

अखिलेश यादव के साथ इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद। PC: @samajwadiparty/X)

Shayan Masood Imran Masood: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को सहारनपुर में झटका लगा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ में सपा की सदस्यता लेने के बाद शायान ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने अपने ससुर इमरान मसूद की राजनीति और उनके हालिया रुख पर खुलकर असहमति जताई। शायान ने कहा कि उनका लक्ष्य अखिलेश यादव को मजबूत करना और भाजपा को चुनाव में हराना है।

सपा में शामिल होते ही इमरान मसूद पर साधा निशाना

शायान मसूद ने सपा में शामिल होने के बाद कहा कि राजनीति उनके लिए विचारधारा का विषय है। उन्होंने साफ कहा कि वह इमरान मसूद की विचारधारा से सहमत नहीं हैं। शायान ने यह भी आरोपप लगाया कि उनके ससुर ने अपनी राजनीति में अखिलेश यादव को निशाना बनाने को प्रमुख मुद्दा बना लिया है।

शायान के मुताबिक, अगर भाजपा को हराना लक्ष्य है तो लड़ाई समाजवादी पार्टी के खिलाफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान मसूद अपने व्यक्तिगत राजनीतिक हितों के लिए अखिलेश यादव पर हमला कर रहे हैं। शायान ने कहा कि वह अखिलेश यादव के साथ इसलिए आए हैं क्योंकि उनके मुताबिक सपा भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

अखिलेश से मुलाकात के बाद क्या बोले शायान?

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडलर पर जानकारी देते हुए बताया कि आज लखनऊ में सहारनपुर के शादान मसूद, शायान मसूद एवं उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। सपा में शामिल होने के बाद शायान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव के समर्थन में एक गाना भी साझा किया।

आईएएनएस से बातचीत में सपा नेता शायान मसूद ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर कहा, "देखिए साहब, मेरा अपना व्यक्तिगत मानना यही है कि राजनीति केवल और केवल विचारधाराओं का काम है। मैं इमरान मसूद साहब की विचारधारा से इत्तिफाक नहीं करता। इमरान मसूद साहब ने सिंगल पॉइंट एजेंडा बना लिया है कि सिर्फ और सिर्फ अखिलेश जी को अटैक करना है। आप हराना बीजेपी को चाहते हैं, आप लड़ाई समाजवादी पार्टी से लड़ रहे हैं। अपने पर्सनल गेन के लिए आप उसको अटैक कर रहे हैं, जो फिरकापरस्त ताकतों को रोक सकता है। इसलिए अखिलेश जी का आज दामन थाम रहे हैं। हम अखिलेश जी को मजबूत करना चाहते हैं। हमारा सीधा-सीधा एजेंडा है कि भारतीय जनता पार्टी हारे, फिरकापरस्त ताकतें हारें।

2027 चुनाव से पहले सहारनपुर में राजनीतिक संदेश

सहारनपुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां मुस्लिम, दलित, गुर्जर, जाट, पिछड़े और सवर्ण मतदाताओं के सामाजिक समीकरण चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। कांग्रेस और सपा दोनों ही विपक्षी राजनीति में अपनी भूमिका मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस सांसद के परिवार से जुड़े शायान मसूद का सपा में जाना केवल व्यक्तिगत राजनीतिक बदलाव तक सीमित नहीं है। इसे सहारनपुर में सपा के संगठन और सामाजिक आधार को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा सकता है। हालांकि, इसका वास्तविक चुनावी असर 2027 के विधानसभा चुनाव में ही स्पष्ट होगा।