16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर दिया बड़ा बयान, कहा- फर्जी में फंसा रहे हैं ये

यूपी की कानून व्यवस्था और पुलिस द्वारा किए जा रहे फर्जी एंकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 28 Apr 2018, 7:13 PM IST

Shivpal Yadav

Shivpal

लखनऊ. यूपी की कानून व्यवस्था और पुलिस द्वारा किए जा रहे फर्जी एंकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार सभी मामलों में फेल हो गई है। शिवपाल यादव औरैया जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया।

ये भी पढ़ें- यादवों पर आरोप लगा बुरे फंसे राजभर, अखिलेश यादव ने दिया ऐसा करारा जवाब कि नहीं मिल रहा कोई तोड़

उन्होंने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार सभी मामलों में विफल साबित हुई है। प्रदेश की बेटियां, बहनें अब सुरक्षित नहीं है। रेप, दुष्कर्म जैसी घटनाएं यहां आम हो चुकी हैं। सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी ठोस रणनीति नहीं बना पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं भाजपा शासन के कार्यकाल में हो रही है। वहीं किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। सरकार कुछ भी करने में असमर्थ है।

ये भी पढ़ें- सच कहा था अखिलेश यादव ने, आज हो गया यह बड़ा खुलासा, हैरान करने वाली तस्वीर आई सामने

इटावा में भाजपा पर बरसे शिवपाल-

वहीं उन्होंने इटावा का भी दौरा किया। इस दौरान शिवपाल यादव ने बीजेपी की सरकार में अधिकारियों के बेलगाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सब अपनी मनमानी कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे है। शिवपाल ने प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं के बारे में कहा कि यहां व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। रेप व मर्डर जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। यूपी सरकार के इशारे पर विपक्षी दल के लोगों के खिलाफ फर्जी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।