28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण हादसा:उत्तराखंड में हिमाचल के छह पर्यटकों की मौत,गहरी खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के छह पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में पांच और दस साल दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस और एसडीआरफ ने शव गहरी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 28 Feb 2024, 5:30 PM IST

six_people_died_after_their_car_fell_into_a_ditch_2.jpg

उत्तराखंड में खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के प्रदांणु निवासी सात पर्यटक बुधवार को देहरादून के चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए अल्टो कार यूके07-डीयू-4719 में सवार होकर आए हुए थे। उनकी कार त्यूणी-अटाल सड़क पर हणस्नू गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में पांच साल के बच्चे सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर रेस्क्यू चलाया। तब तक छह लोग दम तोड़ चुके थे। मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल जीत बहादुर को देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक अल्टो सवार सभी पर्यटक हिमाचल के ग्राम सेंज, पोस्ट पंद्रांणु तहसील जुब्बल जिला शिमला के निवासी थे। वह अल्टो में सवार होकर महासू महाराज के दर्शन को जा रहे थे। हणस्यूं गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मरने वालों में दंपति और उनका पांच साल का बेटा भी शामिल है।

हादसे में इन्होंने गंवाई जान

01:संजू उम्र 35 साल, निवासी ग्राम सेंज पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

02: सूरज उम्र 35 साल, निवासी ग्राम सेंज हिमाचल

03: शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष, निवासी: ग्राम सेंज हिमाचल

04: संजना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष, निवासी: सेंज

05: दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष, निवासी: सेंज

06: यश पुत्र सूरज उम्र 05 साल, निवासी: सेंज