28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक भर्ती : सपा-बसपा, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, बेसिक शिक्षा मंत्री बोले- न करें राजनीति

- 69000 Shikshak Bharti मामले आ रही कई दुश्वारियां- सपा-बसपा और कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 9 Jun 2020, 5:53 PM IST

शिक्षक भर्ती : सपा-बसपा, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, बेसिक शिक्षा मंत्री बोले- न करें राजनीति

यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती को रोकने के लिए राजनीति की जा रही है।

लखनऊ. 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई। गड़बड़ियों को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिक्षक भर्ती को उत्तर प्रदेश का व्यापमं घोटाला करार दिया तो सपा प्रमुख अखिलेश ने यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गलती से युवाओं का एक साल बर्बाद हो गया। बसपा प्रमुख मायावती ने शिक्षक भर्ती में गड़बड़ियों को गंभीर मामला बताते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की। यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती को रोकने के लिए राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती में गड़बड़ियों की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़गड़ी, धांधली व भ्रष्टाचार आदि के सम्बंध में रोज नए-नए खुलासे व तथ्यों के उजागर होने के कारण अब यह मामला काफी गंभीर हो गया है। जनता काफी आशंकित है। ऐसे में इसकी सीबीआई. जांच होनी चाहिए, बी.एस.पी. की यह मांग है।

यह भी पढ़ें : यूपी में अब सिर्फ 31661 बेरोजगारों को ही मिलेगी शिक्षक की नौकरी