5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर ला मार्टिनियर स्कूल का छात्र लापता, एनकाउंटर में आरोपी घायल

राजधानी स्थित मशहूर लॉ मार्टिनियर स्कूल के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification
aa

लखनऊ. राजधानी स्थित मशहूर लॉ मार्टिनियर स्कूल के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अर्नव अग्रवाल नामक छात्र सोमवार सुबह से लापता हो गया। वह घर से अपनी गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी से स्कूल के लिए निकाला था। गाड़ी को ड्राइवर संतोष चला रहा था।
परिवारीजनों से उसके अपहरण की आशंका जताई है।

छात्रे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि छात्र की के फोन की आखिरी लोकेशन इटौंजा टोल प्लाजा के पास मिली है। उसके बाद छात्र का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।छात्र के पिता अनूप अग्रवाल ने बताया कि छात्र सुबह स्कूल के लिए निकला था। उसे छोड़ने के लिए ड्राइवर संतोष महिंद्रा एक्सयूवी UP32ER1578 गाड़ी से गया था।

ड्राइवर उसे छोड़कर काफी देर तक वापस नहीं आया तो उन्होंने स्कूल में पता लगाया तो छात्र भी लापता मिला। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।रविवार को ही मड़ियांव में एक छात्रा की हत्या से कटघरे में घिरी लखनऊ पुलिस ने मामले को तत्परता से कार्रवाई करते हुए छात्र की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। इटौंजा टोल प्लाजा में छात्र के मोबाल की आखिरी लोकशन प्राप्त हुई है। पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

ये है पूरा मामला

लामार्टीनियर स्कूल के 11वीं के छात्र अरनव को शाम में सीतापुर से ढूंढ निकालने और ड्राइवर को गिरफ्तार करने के बाद देर रात पुलिस ने दूसरे अपहरणकर्ता को भी मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। रात तीन बजे के करीब लखनऊ के भैसाकुंड के पास पुलिस और दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे संतोष लाल रंग की एसयूवी से अरनव को लेकर स्कूल के लिए निकला और फिर उसने अपने रिश्तेदार सर्वेश यादव और दोस्त अजय राय के संग मिलकर अरनव का अपहरण कर लिया। तीनों छात्र को लेकर सीतापुर पहुंचे और मानपुर में कार छोड़कर जंगल में छिप गए। इस बीच अपहरण की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीजीपी ने एसएसपी से वारदात की जानकारी ली। आईजी लखनऊ रेंज पुलिस टीम लेकर सीतापुर पहुंचे और जंगल की कॉम्बिंग कराई। करीब चार घंटे बाद ड्राइवर संतोष को गिरफ्तार कर छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद ड्राइवर के साथियों की तलाश पुलिस करने लगी।

ये भी पढ़ें

image