हर मतगणना केंद्र पर एंटीजन टेस्ट
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या एंट्री प्वाइंट पर तापमान मापने की व्यवस्था है, इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि हम सिर्फ तापमान की जांच नहीं, बल्कि ऑक्सीमीटर से SPO2 भी चेक करने की व्यवस्था है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाएगा। हर मतगणना केंद्र पर एंटीजन टेस्ट का इंतजाम रहेगा। साथ ही यहां सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा जिसमें भी कोरोना के लक्षण दिखेंगे, उसे एंट्री नहीं दी जाएगी।