29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने की टिप्पणी, सदन में नोकझोंक

सपा नेता स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा प्रचारित कर रही है, जैसे राम पहले थे ही नहीं। जबकि सच्चाई यह है कि राम की हजारों साल से पूजा होती रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Upendra Singh

•

Updated: 8 Feb 2024, 4:36 PM IST

swami_prasad_.jpg

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सदन में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर टिप्पणी की।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधान परिषद में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर टिप्पणी की। इसके बाद भाजपा के सदस्य हंगामा करने लगे। वे सदन की कार्यवाही रोककर राम मंदिर पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले-प्राण प्रतिष्ठा भाजपा का कार्यक्रम था
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाजपा का था। इसकी वजह से लाखों लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राम पहले से मौजूद हैं तो अरबों रुपया खर्च करने की क्या जरूरत थी? इस पर भाजपाइयों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ सपा सदस्य को हाईकोर्ट जाना चाहिए।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा विषय पर चर्चा कराने की मांग करने लगे
भाजपा के सदस्यों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा विषय पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। हालांकि पीठ ने उनकी इस मांग को अस्वीकार कर दिया। बाद में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में अभी तक अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया है। इसी तरह प्रदेश के महाविद्यालयों, मे‌डिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्‍थानों में चल रही भर्ती में आरक्षण की अनदेखी की जा रही है।