27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swami Prasad Maurya ने टीम इंडिया की जीत पर दिया बड़ा बयान, लोगों ने कहा- नेवला 

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने टीम इंडिया की जीत पर अपनी तस्वीर के साथ एक तस्वीर शेयर किया है। इसके साथ ही, भारतीय टीम की जीत पर पहली प्रतिक्रिया लिखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 1 Jul 2024, 7:26 AM IST

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका 7 रन से हरा दिया। टी20 वर्ल्ड कप के इस टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच में हार का मुंह नहीं देखा। टी20 विश्व कप में यह भारत की दूसरी जीत है, पहली खिताब 2007 में आया था। इसी बीच, टीम इंडिया की जीत पर स्वामी प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने तस्वीर शेयर कर लिखा पोस्ट

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने टीम इंडिया के जीत पर अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर टीम इंडिया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीतकर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।”

यूजर ने किए अजब-गजब के कमेंट

स्वामी प्रसाद के इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “नेवला” तो दूसरे यूजर ने लिखा, “ब्राह्मण कैप्टन था तब जीता अगर आरक्षण होता तो कभी कोई ट्रॉफी न आती।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस टीम में दलित और पिछड़े कितने हैं।”

CM योगी ने दी जीत की बधाई

CM योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल पर टीम इंडिया की जीत पर लिखा, “भारत वासियों को हार्दिक बधाई! 'विश्व विजेता' भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन! जय हिंद।” वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा, “INDIA की जीत की देश को बधाई!”