29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
खाकी दिखने में जितनी सख्त, मन से उतनी ही मस्त, यकीन न हो तो देखें ये वीडियो
Play video

खाकी दिखने में जितनी सख्त, मन से उतनी ही मस्त, यकीन न हो तो देखें ये वीडियो

कितनी भी टेंशन में हों, पुलिसवालों का ये वीडियो आपको खिलाखिलाने पर मजबूर कर देगा, आप भी कहेंगे वाह वाह...
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Feb 25, 2018

लखनऊ. खाकी दिखने में जितनी सख्त है, मन से उनती ही मस्त है। सोशल मीडिया पर पुलिस का एक मस्ती भरा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की अवधि करीब डेढ़ मिनट की है, लेकिन ये आपको गुदगुदाने भर का पर्याप्त समय है। अक्सर अनुशासन में रहने वाले पुलिसवालों का ये जबर्दस्त टैलेंट देखकर आप भी वाह-वाह किये बिना नहीं रह पायेंगे। दावा है कि आप कितनी भी टेंशन में हों, ये वीडियो आपको खिलाखिलाने पर मजबूर कर देगा। राजधानी लखनऊ में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस हमारी सुरक्षा के लिये हर वक्त तैयार रहती है। कोई भी मौसम हो। दिन हो या रात। एक कॉल पर पुलिस आपके पास खड़ी होती है। कुछ अपवाद को छोड़ दें तो पुलिसवाले मुस्तैदी से अपनी ड्युटी निभाते हैं। परिवार से दूर खाकी वर्दी वालों का ज्यादातर समय तनाव में ही गुजरता है। डॉक्टर भी अधिक तनाव न लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में पुलिसवाले टेंशन को खुद से दूर रखने के लिये कभी-कभी कुछ ऐसा करते रहते हैं, जो उनकी दिनभर की थकान उतार देता है। आप भी टेंशन मत लीजिये। ये वीडियो देखिये और खुद भी खुशी में गुनगुनाने लगिये।