लखनऊ . समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र में विश्वास है क्योंकि जनता की असली ताकत लोकतंत्र ही है। भाजपा राज में लोकतंत्र को जानबूझकर कमजोर किया गया है। कानून व्यवस्था बदतर हुई है। नौजवान कुंठित है और महिलाएं-बच्चियां तक असुरक्षित हैं। अल्पसंख्यक दहशत में हैं। महामहिम राज्यपाल महोदय के भी बार-बार कहने के बावजूद कि कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, राज्य सरकार ने इसको कभी गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा मनमानी कर रही है। जनता को तबाह किया जा रहा है।
अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, कमाल अख्तर एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह तथा डाॅ राजपाल कश्यप मौजूद थे।