
मंत्री की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ले जाती हुई।
UP News: यूपी ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की गाड़ी नो पार्किंग जोन से उठा ली। जानकारी के अनुसार मंत्री जयवीर सिंह की गाड़ी विधानसभा मार्ग के नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। इस रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस काफी मुस्तैद रहती है।
ट्रैफिक पुलिस को जैसे ही रास्ते में यह गाड़ी नो पार्किंग जोन में खड़ी दिखी तो वह इस गाड़ी को उठा ले गए। उस समय गाड़ी के आसपास चालक भी नहीं था। उनकी गाड़ी का 1100 रुपए का चालान काटा गया है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बजरंग दल का प्रदर्शन, फूंका आतंकवाद का पुतला
नो पार्किंग जोन में खड़ी कई दर्जन गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस ने उठाया
इसके अलावा विधानभवन के पास खड़ी रामपुर के एसडीएम और बहराइच के एडीएम के सरकारी वाहनों को क्रेन से उठा लिया गया। मंत्री की कार को पार्क रोड यातायात पुलिस चौकी ले जाया गया। उधर, हजरतगंज और विधानभवन के आसपास ट्रैफिक पुलिस की सख्ती मंगलवार को भी दिखी। नो पार्किंग जोन में कई दर्जन गाड़ियां उठाई गईं और कई वाहनों का ई-चालान किया गया। इसके अलावा सरकारी वाहन और एडवोकेट लिखी गाड़ी उठाई गई।
Updated on:
2 Aug 2023, 9:16 PM IST
Published on:
2 Aug 2023, 9:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.