
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
UP Politics News: यूपी एमएससी उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिलने के बाद आज लखनऊ में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी जैसी कार्यकर्ताओं की फौज किसी भी दल के पास नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि इन कार्यकर्ताओं के मेहनत और मोदी युग के नेतृत्व में बीजेपी निरंतर सफलता की सिढ़ियां चढ़ रही हैं। आज अपने विचारधारा के दम पर सरकार बनाने में कामयाब हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shahjahanpur News: 14 महीने के बाद भारत लौटा ठेकेदार का शव, सऊदी अरब में हो गई थी हत्या
2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी
भूपेंद्र चौधरी ने जनसंघ से बीजेपी की अब तक की यात्रा को कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव में जीत को लेकर सभी लोगों को बधाई दी। बता दें कि बीजेपी ने निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 के 17 नगर निगमों पर जीत दर्ज की। इसके बाद बीजेपी अब 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां में जुट गई है। यूपी के 80 के 80 लोकसभा सीटें बीजेपी जीतने चाहती है।
Updated on:
30 May 2023, 8:01 PM IST
Published on:
30 May 2023, 7:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.