17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्ट शेयर करने के नाम पर बगले झांकने लगे नेता, AICC सचिव के एक सवाल ने उड़ाई नींद

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच AICC सचिव संजीव आर्य ने कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी की पोस्ट, खासकर सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर शेयरिंग को लेकर नेताओं से जवाब मांगा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Sep 17, 2026

congress

प्रतीकात्मक फोटो। (Photo-X/UP Congress)

Uttar Pradesh Congress:उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में यूपी से जुड़े एआईसीसी सचिव संजीव आर्य ने पार्टी नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता को लेकर सवाल उठाए हैं।

संजीव आर्य ने जताई नाराजगी

हाल ही में उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ हुई एक बैठक में संजीव आर्य ने इस बात पर नाराजगी जताई कि कुछ नेता पार्टी के शीर्ष नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद नेताओं से सीधे पूछा कि उनमें से कितने लोग राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई नेता इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। सूत्रों के मुतबिक, आर्य ने खास तौर पर सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व की पोस्ट शेयर नहीं करने को लेकर नाराजगी जताई।

सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर सवाल

पार्टी के भीतर चर्चा का मुद्दा सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने तक सीमित नहीं है। संजीव आर्य ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी के बड़े नेताओं के संदेश, मुद्दे और नीतियां आम जनता तक उसी प्रभाव के साथ नहीं पहुंच पा रही हैं, जिस तरह पहुंचनी चाहिए। इसके पीछे जमीनी स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की डिजिटल सक्रियता की कमी को एक वजह माना जा रहा है। संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं को केवल मंचों पर दिखने के बजाय सोशल मीडिया और धरातल दोनों जगह समान रूप से सक्रिय रहने और पार्टी के विचारों को मजबूती से साझा करने की नसीहत दी।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद तेज

बता दें कि कांग्रेस ने हाल के महीनों में उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज की है। अगस्त में पार्टी ने छह नए एआईसीसी सचिवों को यूपी प्रभारी के साथ जोड़ा था, जिनमें संजीव आर्य भी शामिल हैं। संजीव आर्य को पश्चिमी यूपी के 14 जिलों की संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दी गई है। इसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन की स्थिति की समीक्षा और रिपोर्टिंग शामिल है।