5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime: हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 1258 लीटर ब्रांडेड शराब हाईवे पर पकड़ी गई, 2 गिरफ्तार

UP Crime: लखनऊ के नेशनल हाईवे पर आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मशीनरी पार्ट्स में छिपाकर भेजी जा रही 1258 लीटर ब्रांडेड शराब बरामद की है। शराब की यह खेप हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Aug 11, 2024

Highway Liquor Seizure

Highway Liquor Seizure

UP Crime: लखनऊ में नेशनल हाईवे पर इटौंजा से लखनऊ की ओर आने वाले मार्ग पर नरेशन लॉन एंड बैंक्वेट हॉल के पास आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में ब्रांडेड शराब बरामद की है। इनपुट मिलने पर आबकारी विभाग ने एक डीसीएम ट्रक को रोका, जो बिहार नंबर प्लेट की थी। ट्रक की चेकिंग के दौरान इसमें मशीनरी पार्ट्स के बॉक्स पाए गए। जब इन्हें हटाकर डीसीएम की दोबारा जांच की गई, तो शराब के कई कार्टून मिले।

यह भी पढ़ें: Lucknow Police Transfer: लखनऊ में कमिश्नर के एक्शन से हड़कंप, सेंट्रल जोन में 4 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 26 का ट्रांसफर

हरियाणा से बिहार जा रही थी शराब की खेप

शराब की यह खेप हरियाणा के सोनीपत से लोड की गई थी और लखनऊ के रास्ते मुजफ्फरपुर, बिहार भेजी जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अभिषेक सिंह की टीम ने मामले की जांच की उनको इस अभियान में लगाया गया था । पूछताछ में पता चला कि शराब को दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, गजरौला, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में दिल दहला देने वाला कांड: पत्नी की पिटाई के बाद जबरन फिनायल पिलाया, प्रेमिका के चक्कर में पति गिरफ्तार

1258.50 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

डीसीएम ट्रक से रॉयल स्टैग बैरेल सलेक्ट ब्रांड की 1257 बोतलें और रॉयल स्टैग प्रीमियर ब्रांड की 421 बोतलें बरामद हुईं, जो कुल 1258.50 लीटर शराब थी। यह शराब सिर्फ चंडीगढ़ और हरियाणा में बेची जा सकती है। मामले में बिहार के नालंदा निवासी ड्राइवर रमेश कुमार और कंडक्टर इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बक्शी का तालाब थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आबकारी विभाग अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रहा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ नगर निगम ने 18 करोड़ की सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त, बड़ी कार्रवाई में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त