
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि योजनाए किसी सरकार की नहीं होती है बल्कि जनता की होती है। इसलिए बार बार यह कहना कि ये योजना हमारी है, यह कहना ठीक नहीं है।

भाजपा सरकार विकास की भावना से काम कर रही है। हमारी सरकार शिलान्यास भी करेगी और लोकार्पण भी करेगी। हम पत्थर लगा कर नहीं छोड़ते।

विकास का एजेंडा हमारा है और हम इसे साबित कर के दिखाएंगे। कुछ दल इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि भाजपा ने जो कहा था वह करके दिखा रही है। यही कारण है कि वे बार बार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

पत्थर लगाने से योजनाए किसी की नहीं हो जाती है। यह कहकर कि ये योजना मेरी है विकास कार्यों का अपमान नहीं करना चाहिये। हमारी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करती है। हम सुधार के लिए काम करते है। अहंकार नहीं होना चाहिए। श्रीराम के सामने वाला भी अहंकारी था. इसीलिए कहते है कि अहंकार किसी का नहीं चलता है। दिनेश शर्मा ने चुटीले अन्दाज़ में कहा कि न ये मेरी है ना तेरी है यह जनता की योजना है।