1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव या लखनऊ में लगेंगी फ़ार्मा और मेडिकल डिवाइस बनाने वाली फ़ैक्ट्री

अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने फार्मा पार्क, चिकित्सा उपकरण पार्क और औषधीय पौधों के सम्बन्ध में दी गई प्रस्तुति की समीक्षा की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 24 May 2020, 9:11 AM IST

फार्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क पर सीएम योगी का फोकस, कहा उपयोग में लाने के लिए तैयार करें पॉलिसी

फार्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क पर सीएम योगी का फोकस, कहा उपयोग में लाने के लिए तैयार करें पॉलिसी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (UP Government) कोरोना वायरस (Covid-19) के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। एलोपैथी के साथ आयुर्वेद की मदद ली जा रही है। शनिवार को अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने फार्मा पार्क, चिकित्सा उपकरण पार्क और औषधीय पौधों के सम्बन्ध में दी गई प्रस्तुति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए प्रदेश में इन पार्कों की स्थापना की असीम सम्भावनाएं हैं। दवा उद्योग, चिकित्सकीय उपकरण और हर्बल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इन्हें उपयोग में लाने के लिए पॉलिसी तैयार की जानी चाहिए। बता दें कि योगी सरकार यूपी में फार्मा मेडिकल डिवाइस बनाने पर जोर दे रही है। फार्मा मेडिकल डिवाइस लखनऊ या उन्नाव में स्थापित की जाएगी।

पार्क की स्थापना से बढ़ेगा रोजगार

सीएम ने कहा कि प्रदेश में सूक्ष्, लघु और मध्यम उद्यमों की इकाइयां और संस्थान हैं। प्रदेश में सीडीआरआई, एनबीआरआई, सीमैप, आईटीआरसी, आईआईटी कानपुर और वाराणसी, एम्स, केजीएमयू, आईएमएस-बीएचयू जैसे उत्कृष्ट संस्थान हैं। इनकी क्षमताओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाना चाहिए। जो कि वर्तमान में नहीं हो रहा है। सीएम ने कहा कि फार्मा पार्क और फार्मा डिवाइस पार्क से इन्हें जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। फार्मा आदि पार्कों की स्थापना से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

पूर्व की नीतियों में संशोधन

मुख्यमंत्री ने निवेश पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूंजी निवेशकों और उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए आवश्यकतानुसार पूर्व की नीतियों में संशोधन किए जाएं। इसके लिए विशेषज्ञों से सुझाव लिया जा सकता है।

राजस्व विभाग के पास 1.66 लाख एकड़ का लैंड बैंक

राजस्व विभाग के पास 1.66 लाख एकड़ का लैंड बैंक है। यह जमीन प्रदेश के नौ जलवायु क्षेत्रों में है। जरूरत के अनुसार सरकार निवेश करने वाली कंपनियों को स्किल डेवलपमेंट इंसेटिव और अन्य रियायतें भी देगी।

बुंदेलखण्ड में फार्मा पार्क की स्थापना

मार्च में केंद्र सरकार ने देश में कुछ फार्मा और चिकित्सकीय उपकरणों के लिए पार्क बनाने की घोषणा की थी। जिन राज्यों में ये पार्क बनेंगे उनको केंद्र की ओर से कई रियायतें दी जाएंगी। इनमें से एक पार्क यूपी को मिले, इस संबंध में मुख्यमंत्री सीएम केंद्र सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं। शनिवार की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार विशेष आर्थिक पैकेज घोषित किया है।

केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए विशेष आर्थिक पैकेज व सम्बन्धित नीतियों को ध्यान में रखकर ही प्रस्ताव दिए जाने चाहिए। उन्होंने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भी फार्मा पार्क की स्थापना के बारे में विचार किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 व अन्य रोगों के दृष्टिगत दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में राज्य को फार्मा और चिकित्सा उपकरण पार्कों की स्थापना के लिए तेजी से तैयारी करनी होगी।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में सख्ती, मास्क न पहने 5000 लोगों का किया चालान, नियम तोड़ने पर 55 हजार लोगों पर मुकदमा दर्ज