31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार का आदेश: अलग समय पर खुलेंगी अलग-अलग दुकानें, फुटकर दुकानों को लेकर नई गाइडलाइन

कोरोना के तहत सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन कराने व भीड़ को एकत्रित होने से रोकने के लिए राज्य सरकार एक-एक कर हर जगह के लिए आदेश लागू कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 Apr 2021, 11:42 AM IST

यूपी सरकार का आदेश: अलग समय पर खुलेंगी अलग-अलग दुकानें, शाम 7 बजे के बाद बंद हो जाएंगी फुटकर दुकानें

यूपी सरकार का आदेश: अलग समय पर खुलेंगी अलग-अलग दुकानें, शाम 7 बजे के बाद बंद हो जाएंगी फुटकर दुकानें

लखनऊ. कोरोना के तहत सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन कराने व भीड़ को एकत्रित होने से रोकने के लिए राज्य सरकार एक-एक कर हर जगह के लिए आदेश लागू कर रही है। इसी कड़ी में सब्जी मंडियों को लेकर भी शासन ने आदेश जारी किया है। शासन ने मंडी में अलग-अलग दुकानों को अलग-अलग समय पर खोलने का निर्देश दिया है। साथ ही फुटकर दुकानों को सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक खोला जाएगा, जिससे कि एक ही जगह पर भीड़ ने एकत्रित हो पाए। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा मोबाइल इकाइयों द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी से ही फल व सब्जी आदि नागरिकों को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सुबह चार से आठ बजे के बीच होगी ट्रकों की आवाजाही

शासन ने यह भी कहा है कि सभी प्रमुख मंडियों में सुबह चार से आठ बजे के बीच ट्रकों की आवाजाही होगी। सभी डीएम, एसपी और एडीएम व एएसपी से सुबह चार बजे से आठ बजे के बीच संयुक्त रूप से निरीक्षण करने को कहा गया है। निदेशक मंडी से भी कहा गया है कि वे संबंधित जिलों की मंडी समितियों से समन्वय स्थापित कर इसकी व्यवस्था कराएं। स्थानीय मंडियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर स्थानान्तरित करने पर भी विचार करने का कहा गया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में घटेंगे कर्मचारी, कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए शासन ने तैयार की नई गाइडलाइन

धार्मिक स्थलों के लिए भी गाइडलाइन

यूपी के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद अब योगी सरकार ने धार्मिक स्थलों पर एक साथ पांच लोगों से अधिक के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मस्जिद, गुरुद्वारा या चर्च में अब एक साथ सिर्फ पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ में कोविड-19 के उपचार के लिए एल-2 और एल-3 के पर्याप्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लखनऊ में तत्काल दो हजार आईसीयू बेड की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी को लखनऊ के सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश हैं।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, मस्जिद, गुरुद्वारा या चर्च में एक साथ सिर्फ पांच लोग ही कर सकेंगे प्रवेश