scriptबाढ़ से बचने के लिए सुबह-शाम करें नदियों की पूजा, योगी के मंत्री का सुझाव | up jalshakti minister mahendra singh over flood | Patrika News
लखनऊ

बाढ़ से बचने के लिए सुबह-शाम करें नदियों की पूजा, योगी के मंत्री का सुझाव

– उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री हैं महेंद्र सिंह- कहा- हिंदू परम्परा में नदियों को मानते हैं देवी

लखनऊJul 14, 2020 / 02:46 pm

Hariom Dwivedi

बाढ़ से बचने के लिए सुबह-शाम करें नदियों की पूजा, योगी के मंत्री का सुझाव

बाढ़ से बचने के लिए सुबह-शाम करें नदियों की पूजा, योगी के मंत्री का सुझाव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में घाघरा नदी उफान पर चल रही हैं। कई और नदियों का तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं, वहीं योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने नदियों की पूजा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने फील्ड अपसरों को निर्देश दिये हैं कि तटबंधीय इलाकों में 24 घंटे कैंप लगाकर निगरानी करने के अलावा उन्हें सुबह-शाम नदियों की पूजा कर उन्हें फूल भी अर्पित करने चाहिए। मंत्री का मानना है कि इस तरह की नियमित पूजा से बाढ़ कम होगी।
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि नदियों की पूजा कोई नहीं परंपरा नहीं है। नदियों के आसपास रहने वाले ग्रामीण भी लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में नदियों को देवी के तौर पर मानते हैं और उनकी पूजा भी की जाती है। बाढ़ पर काबू करने के लिए फील्ड स्टाफ को भी ग्रामीणों की ही तरह नदियों की पूजा करनी चाहिए।

Home / Lucknow / बाढ़ से बचने के लिए सुबह-शाम करें नदियों की पूजा, योगी के मंत्री का सुझाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो