14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश ने किया वादाखिलाफी का काम! जयंत चौधरी के तीखे बयानों से सपा-आरएलडी संबंधों में खटास

RLD Chief Jayant Chaudhary: आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीटों के बंटवारे और गठबंधन धर्म को लेकर तीखा हमला बोला है। जयंत चौधरी के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में नया घमासान शुरू हो गया है।
2 min read
Google source verification
Jayant Chaudhary

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Photo IANS)

Jayant Chaudhary Attacks Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। जयंत चौधरी ने यूपी में सीटों को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सपा प्रमुख पर पलटवार करते हुए कहा कि वो इतनी हल्की बातें कर रहे हैं। अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मैं कुछ बोल दूंगा तो खड़े नहीं हो पाएंगे।

यूपी के साथ उत्तराखंड चुनाव में भी ठाकेंगे ताल

यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 403 विधानसभा सीट हैं। यूपी के अलावा उत्तराखंड में भी चुनाव होने वाले है। वहां पर भी चुनाव लड़ने की योजना है। उन्होंने आगे कहा कि 403 सीट एनडीए के जितने भी घटक दल हैं। हमारी एक लड़ाई होगी। हमारी एक ही कोशिश है कि हमारे विकास के रास्ते नहीं रुकना चाहिए। पार्टी के नाम सिंबल किसी का भी हो, हमारी लड़ाई में हमें मजबूती के साथ उतरना है। उन्होंने कहा कि ये बात पूरे एनडीए की कह रहा हूं, सिर्फ अपनी पार्टी को लेकर नहीं कह रहा।

जयंत चौधरी बोले, अखिलेश को खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी

अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कहा था कि एनडीए में राष्ट्रीय लोकदल को 73 सीटें ही मिलेगी। सपा अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जब हम उनके (समाजवादी पार्टी) साथ अलायंस में थे, तो बंद दरवाजों के पीछे जो कुछ भी होता था, वह सब पब्लिक नहीं होता था। यह मेरी इज्जत और संयम की भावना है जो मुझे उन डिटेल्स को बताने से रोकती है। अगर मैं उन बातों को खोलकर बता दूं, तो उन्हें उत्तर प्रदेश में खड़े होने के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। वह (अखिलेश यादव) आज इतनी बेरुखी से बात कर रहे हैं, यह इशारा कर रहे हैं कि इज्जत कुछ सीटें पाने से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि आज वो जिस हल्के से बात कर रहे हैं कि इतनी सीट मिलनी चाहए तभी सम्मान होगा। चौधरी चरण सिंह का सम्मान विधानसभा की सीटों से तय नहीं होने वाला है। उनका सम्मान सबके दिल में है और रहेगा। रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा है कि भले ही राष्ट्रीय लोकदल को एक भी सीट नहीं मिले, चौधरी चरण सिंह का सम्मान और आदर कभी कम नहीं होगा।